Corona Update: देश में कोरोना का टेंशन बरकरार, 24 घंटे में आए 1994 से नए केस, 4 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। हालांकि दिवाली से पहले देश में आज कोरोना के 2000 से कम नए केस आ रहे हैं। शनिवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,994 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4 लोगों की जानें गई है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,112 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 4 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 118 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,994 नए केस सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,601 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 23 हजार 432 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 611 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 42 हजार 742 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 90 हजार 349 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 961 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 55 लाख, 98 हजार 943 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2 लाख 10 हजार 617 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ