Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है।
कोरोना के 140 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 140 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण तीन लोगों की मौत की खबर हैं। इनमें मेघालय में 1 और गुजरात में दो कोरोना मरीजों की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 131 नए मामले सामने आए थे जबकि दो लोगों की मौत की खबर आई। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 9 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
भारत में कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (22 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 140 नए केस सामने आए। इस दौरान 117 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 960 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 20 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,81,781 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 81 हजार 921 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 228 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 733 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 960
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 81 हजार 921
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 228
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 733
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.08% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.10% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.20 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
1 hr agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
2 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
3 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
5 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
7 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
7 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines