Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर आई है। हालांकि आज देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई है।
24 घंटे में कोरोना के 125 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 125 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन मंगलवार को देश में कोरोना के 95 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 30 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए – तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी को कहा ‘अपशब्द’, पूछा- क्या जयशंकर को भूलने की बीमारी है?
भारत में लगातार कम हो रहा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (22 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 125 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण को 100 लोग मात देने में कामयाब रहे यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 1935 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 14 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,85,257 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 257 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 560 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 762 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़िए – दिल्ली मेयर चुनाव के लिए सिविक सेंटर में वोटिंग जारी
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 935
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 257
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 52 हजार 560
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 762
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.05% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines