Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 11,539 नए केस, 43 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज फिर कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 11,539 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 43 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 13,272 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 733 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 11,539 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 12,783 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 99 हजार 879 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1287 की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,39,429 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,37,12,218 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,289 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ