Pankaj Mishra
Read More
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 6 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 500 से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 700 नए केस समाने आए हैं। इससे पहले 20 नवंबर देश में कोरोना के 918 नए केस सामने आए थे।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 699 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक ओडिसा और एक केरल से है। इससे पहले पिछले दिन सोमवार को देश में कोरोना के 918 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 219 कम नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए – Delhi Liquor policy Case: मनीष सिसोदिया की 14 दिन की बढ़ी रिमांड, 3 अप्रैल तक CBI कस्टडी में रहेंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (21 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 699 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 2 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 435 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6559 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 209 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 96 हजार 984 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 59 हजार 617 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 808 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़िए – PM MITRA: देश के सात राज्यों में बनेंगे मेगा टेक्सटाइल पार्क, 20 लाख युवाओं को मिलेंगे रोजगार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.71 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.91 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।