Corona Update: देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 268 नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर भी पहुंच गया है। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले आठ दिनों से देश में कोरोना के लगातार 150 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जबकि पिछले दो दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए है। लंबे समय बाद ऐसा है जब देश में लगातार दो दिन 200 के ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 268 नए केस समाने आए हैं। बुधवार (1 March 2023) को तो देश में कोरोना के 240 कोरोना के नए केस सामने आए थे।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 268 नए केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई। इससे पहले पिछले दिन बुधवार को देश में कोरोना के 240 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 28 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (2 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 268 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 104 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2439 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 164 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 86 हजार 879 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 668 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 772 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2439
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 86 हजार 879
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 668
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 772
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.