Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर आई है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज भी कोरोना के 200 से कम नए केस सामने आए हैं।
वहीं चीन में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में तमाम तरह एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले 40 दिन भारत में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने की संभावना है। लिहाजा लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और पूरी तरह वैक्सीनेशन कराने की अपील की जा रही है।
और पढ़िए –ये लक्षण बताते हैं कि आप Heart Valve Disease से ग्रसित हैं, एक्सपर्ट्स से जानिए इसके बारे में सबकुछ
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 2 व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 265 नए मामले सामने आए थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हुई थी। इससे पहले शनिवार को 226 नए केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को 243 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 92 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (2 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 173 नए केस सामने आए। इस दौरान 207 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 हजार 670 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 36 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 78 हजार 822 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 45 हजार 445 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 707 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़िए –Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 609
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 78 हजार 822
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 45 हजार 445
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 707
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.10 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

![[Vote Counting Live] Bongaigaon Election Result | बोंगाईगांव विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(0) CON(0); सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Bongaigaon.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Haflong Election Result | हाफलोंग विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(0) CON(0); सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Haflong.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Sonari Election Result | सोनारी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(0) CON(0); सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Sonari.jpg.jpeg?w=220)


![[Vote Counting Live] Chunav Result | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, जानें पल-पल का अपडेट](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/tamilnadu.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Tiruchendur Election Result | तिरुचेन्डुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तिरुचेन्डुर में इस बार किसकी बनेगी सरकार?](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Tiruchendur.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Vilavancode Election Result | विलावनकोड विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: कांग्रेस से टी. टी. प्रवीण और भाजपा से एस. विजयधारणी के बीच होगा मुकाबला](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Vilavancode.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] T. Nagar Election Result | टी. नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: डीएमके और एआईडीएमके के बीच कड़ा मुकाबला](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/TEA-NAGAR.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Radhakrishnan Nagar Election Result | राधाकृष्णन नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: DMK और AIADMK किसके सर सजेगा सत्ता का ताज](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/AR-K-NAGAR.jpg.jpeg?w=220)