Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 16464 नए केस, 39 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर देश के लिए आज आज राहत की खबर है। देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक मामले घटे हैं। लगतार दूसरे दिन आज देश में आज कोरोना के 20 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 16,464 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 39 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना वायरस के 19,673 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 45 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 3209 की कमी आई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,464 नए केस सामने आए हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है। वहीं 16,112 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हजार 989 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 313 एक्टिव केस ज्यादा हुए हैं।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,36,275 हो गई है। इनमें से 5,26,396 मरीजों की मौत हुई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,65,890 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

विज्ञापन

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,73,888 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ