Corona Update: कोरोना के नए केसों में उछाल, 24 घंटे में आए 15,754 नए केस, 47 की मौत

Corona Update

Corona Update

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 15,754 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 12,608 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 72 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 3146 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 15,754 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 15,220 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 01 हजार 830 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 487 की बड़त दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,14,618 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,36,85,535 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,253 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.47% है।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,34,32,604 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 31,52,882 डोज लगाई गई है।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ