हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Corona Update: दिवाली से पहले देश में गिरा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 1,542 नए केस, 8 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। दिवाली से पहले देश में कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इसके बाद देश में आज कोरोना के करीब 1,500 नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में गिरावट, 24 घंटे में आए 2,060 नए केस, 10 की मौत

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,542 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,060 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 10 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 518 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,542 नए केस सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,919 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 26 हजार 449 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 386 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 32 हजार 430 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 77 हजार 68 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 913 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है।

अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2,401 नए केस, 21 की मौत

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 37 लाख, 43 हजार तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लाख 23 हजार 87 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें