Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2,401 नए केस, 21 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। शनिवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के करीब 2400 से अधिक नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में गिरावट, 24 घंटे में आए 2,060 नए केस, 10 की मौत
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,401 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 21 लोगों की जानें गई है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,430 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 17 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 29 की कमी दर्ज की गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 2,401 नए मामले सामने आए और 2,373 लोग ठीक हुए।
सक्रिय मामले: 26,625 pic.twitter.com/v9uPE2IOW1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,401 नए केस सामने आए हैं जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,373 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 625 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 9 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 28 हजार 828 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 73 हजार 325 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 895 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19% है।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 22 लाख, 18 हजार तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 5 लाख 2 हजार 619 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: