Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना आए 5664 नए केस, 35 की मौत
Author: Pankaj Mishra
Sep 19, 2022 12:11 PM IST
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। शनिवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, अपनी पार्टी का भी करेंगे विलय
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,664 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 5,747 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 29 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 83 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,664 नए केस सामने आए हैं जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,555 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 47 हजार 922 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1071 की बोढ़तरी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Earthquake in Kargil: कारगिल में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 34 हजार 259 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 57 हजार 929 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 337 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 56 लाख 54 हजार 766 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लाख 84 हजार 216 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें