Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज भी देश में कोरोना के 10 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं। हालांकि देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए थे।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 9,062 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 8,813 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 29 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 249 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – COVID-19: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9,062 नए केस सामने आए हैं जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 15,220 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 05 हजार 058 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 6194 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,86,206 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,36,54,064 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,134 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.49% है। जबकि रिकवरी दर अभी 98.57 फीसद है।
और पढ़िए – Delhi: LG वीके सक्सेना की अपील- Covid उपयुक्त व्यवहार करें, महामारी खत्म नहीं हुई
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 208.57 करोड़ पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 25,90,557 डोज लगाई गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,64,038 परीक्षण किए गए। जिसके बाद कोरोना के कुल परीक्षण का आंकड़ा 88.10 करोड़ तक पहुंच गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines