---विज्ञापन---

COVID-19: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित नहीं रहने की बात कहीं है। Wrote to hon'ble Defence Minister of India Shri @rajnathsingh expressing my inability to […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित नहीं रहने की बात कहीं है।

---विज्ञापन---

पत्र में उन्होंने कहा कि “भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ एक ऐतिहासिक अवसर है। यह मेरे और प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत गर्व का क्षण है। आगे उन्होंने लिखा कि 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए काफी उत्सुक हूं। लेकिन मेरा कोविड टेस्ट पॉजीटिव आया है। इसलिए मैं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की स्थिति में नहीं हूं। वहीं, इससे पहले दिन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना संक्रमित हो चुकीं हैं।

 

First published on: Aug 13, 2022 09:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola