Corona Update: देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 2,430 नए केस, 17 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के करीब 2400 से नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,430 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 17 लोगों की जानें गई है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,678 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 10 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 174 की कमी दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 2,430 fresh cases in the last 24 hours. Active cases at 26,618
— ANI (@ANI) October 15, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,430 नए केस सामने आए हैं जबकि 17 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,395 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 618 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 135 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 26 हजार 427 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 70 हजार 952 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 874 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.01% है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: