---विज्ञापन---

देश angle-right

Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2,678 नए केस, 10 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। गुरुवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के करीब 2700 से नए केस सामने आए हैं। अभी पढ़ें – Corona […]

---विज्ञापन---

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। गुरुवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के करीब 2700 से नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें Corona Update: देश में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 2,786 नए केस, 12 की मौत

---विज्ञापन---

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,678 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 लोगों की जानें गई है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,786 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 12 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 108 की कमी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,678 नए केस सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,604 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 583 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 74 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 23 हजार 997 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 68 हजार 557 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 857 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.13% है।

अभी पढ़ें Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2139 नए केस, 13 की मौत

---विज्ञापन---

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.21 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 5 लाख 93 हजार 963 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 14, 2022 09:21 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola