Corona Update: देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 14,917 नए केस, 38 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज एकबार फिर भारत के लिए चिंता की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के 15 हजार से कम नए केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए थे।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 14,917 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना वायरस के 14,092 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 41 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 835 की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 14,917 नए केस सामने आए हैं जबकि 38 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14,238 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 17 हजार 508 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 647 की तेजी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,68,381 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,36,23,804 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,069 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.65 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है.

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 208.25 करोड़ पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 25,50,276 डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और नए मरीजों को चिन्हित करने के लिए पिछले 24 घंटों में 1,98,271 परीक्षण किए गए, जिससे अब तक किए गए कुल परीक्षण का आंकड़ा 88.04 करोड़ पहुंच गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ