Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2139 नए केस, 13 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। मंगलवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2100 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,139 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,957 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 182 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2,139 new COVID-19 cases in India today, active cases 26,292.
— ANI (@ANI) October 12, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,139 नए केस सामने आए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,654 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 26 हजार 292 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 82 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 18 हजार 553 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 65 हजार 372 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 835 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: