Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भारत के लिए थोड़ी की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। आपको बता दें कि देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 58 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 16,561 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 49 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 666 की कमी दर्ज की गई है।
और पढ़िए –संघ और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदली, लगाया तिरंगा
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 15,815 नए केस सामने आए हैं जबकि 58 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 20,018 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 19 हजार 264 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4271 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,39,881 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,35,93,112 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,26,996 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 4.36 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,07,71,62,098 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 24,43,064 डोज लगाई गई है।
और पढ़िए –न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर हमला, चाकू घोंपकर किया घायल
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
INDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
38 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
57 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: हारे हुए लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं- नितिन नवीन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines