Coronavirus New Variant JN.1 : विश्वभर में कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस ने पहले खुद पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया और अब उसका नया वैरिएंट न्यू ईयर की पार्टी में खलल डालने के लिए आ गया है। अल्फा, डेल्टा के बाद अब ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट JN.1 लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस वैरिएंट JN.1 ने भारत में एंट्री मार ली और इससे संक्रमित केसों की संख्या 150 के करीब पहुंच गई है।
देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN1 के ज्यादा केस आ रहे हैं। ऑफिशियल सोर्स के अनुसार, देश में 28 दिसंबर तक JN.1 वैरिएंट के 145 केस दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा 21 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर 2023 के बीच का है। इस बीच लोगों के लिए गए सैंपल की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या 145 पहुंची है। भले की JN.1 के केस अभी कम हैं, लेकिन इसके फैलने की गति तेज है।
यह भी पढ़ें : Coronavirus: देश में कोरोना ने निगली 6 लोगों की जिंदगी
केरल में आया था पहला केस
कोविड के नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस केरल में पाया गया था। केरल में इस वायरस से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह वायरस अबतक कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। JN.1 को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 797 नए केस आए सामने
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 797 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 5 मरीजों की मौत हुई है। एक वक्त एक्टिव केसों की संख्या 4091 पहुंच गई है। करीब सात महीने के बाद कोरोना के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर आप न्यू ईयर की पार्टी मनाने जा रहे हैं तो संभल जाएं, क्योंकि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines