Coronavirus Case Today : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कोविड के केसों में तेजी देखने को मिल रही है। नए साल में भी यह वायरस जानलेवा बन गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित से 5 मरीजों की मौत हो गई है। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इस बीच सबसे ज्यादा दिक्कत कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर हो रही है।
चीन से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। अब इस वायरस के अलग-अलग वैरिएंट सामने आ रहे हैं। हालांकि, कोरोना वैक्सीनेशन से लोगों में इस वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ी है, लेकिन फिर भी कोविड बीच-बीच में अटैक करता रहता है। इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा सांस या फेफड़े से संबंधित बीमारी के लोग आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना केसों को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है।
यह भी पढ़ें : COVID Variant JN.1 की चपेट में आए 8 राज्य
4400 के पास पहुंचे एक्टिव केस
साल 2024 में भी कोरोना वायरस के नए केस सामने आ गए हैं। इसकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 602 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कोविड के सामने आ रहे नए मामलों की वजह से सक्रिय केसों की संख्या भी बढ़ रही है। इस वक्त देश में कुल एक्टिव केस 4440 हैं। ऐसे में लोगों को अब भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए।
JN.1 के केसों में हो रही बढ़ोतरी
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में नए वैरिएंट का सबसे पहला केस केरल में आया था, जहां इस वायरस से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। दक्षिणी राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अबतक 28 दिसंबर तक नए वैरिएंट JN.1 के 145 केस दर्ज किए जा चुके हैं। 21 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर 2023 के बीच दर्ज किए गए केस के ये आंकड़े हैं।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
54 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
56 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines