Corona Virus New Variant : दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट देखने को मिला है। कोविड का एक नया वैरिएंट लोगों को डराने के लिए आ गया है। इस वैरिएंट का नाम JN.1 है। भारत में नए वैरिएंट के मामले सामने हैं। दक्षिण राज्य केरल में इस वायरस के लक्षण पाए गए हैं, जिससे दो लोगों की जान चली गई है। इसे लेकर केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु में अलर्ट जारी है। इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का एक वीडियो सामने आया है।
केरल में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से 2 लोगों की मौत होने से पड़ोसी राज्य कर्नाटक भी अलर्ट हो गया है। इसे लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कोरोना वायरस के केसों को लेकर कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। राज्य में कोविड-19 के सिर्फ 58 केस एक्टिव हैं, जिनमें से 11 मरीज अस्तपाल में भर्ती हैं और बाकी लोग अपने घरों में ही इलाज कर रहे हैं। पिछले तीन महीने में सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है, उसे कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
यह भी पढ़ें : केरल में मिला JN.1 सब वैरिएंट का पहला मामला
जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पहले से ही हम अपने राज्य में कोरोना वायरस को लेकर जरूरी कदम उठा रहे हैं। केरल में कोरोना से मौत के बाद सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को जांच बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों में खाकी, फ्लू या कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाए दे रहे हैं तो उनकी जांच हो और इलाज के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
सिंगापुर में बढ़े कोरोना के मामले
सिंगापुर में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर भारत सरकार ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भीड़भाड़ वाली जगह में जाने बचने और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की सलाह दी है। सरकार की एडवाजरी में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों को सांस से संबंधित बीमारी है, वे घरों से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। साथ ही लोगों की मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
34 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
47 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
59 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
2 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines