Corona Virus Case: भारत में कोविड-19 के जेएन.1 वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके संक्रमित सबसे ज्यादा केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिसको देखते हुए यहां पर रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू कर दी गई है। वहीं, तमिलनाडु में पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। दिल्ली-नोएडा में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। जानिए अभी किस राज्य में कितने एक्टिव केस हैं।
नोएडा पहुंचा कोरोना
कोरोना के मामले धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कोरोना का केस उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी दर्ज किया गया है। यहां पर 55 साल की एक महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है। महिला को घर पर ही आइसोलेशन में रखा है। अधिकारियों का कहना है कि मरीज के परिवार के सदस्यों के भी टेस्ट किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला ने 14 मई को ट्रेन से यात्रा की थी, जिससे और भी लोगों के संक्रमित होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी दो कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस, एक दिन में सामने आए 45 नए केस
दिल्ली-केरल में कितने मामले?
मई महीने में कोविड के सबसे ज्यादा 273 मामले केरल में आए हैं। इसके साथ ही तीन साल बाद दिल्ली में भी 23 कोरोना के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी 84 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में अब तक कोविड-19 के 38 नए मामले आ चुके हैं।
एक मरीज की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य में शनिवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, नए 8 मामले सामने आए हैं। ठाणे नगर निगम के अनुसार, शहर में अभी कोविड-19 के 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादातर घर पर ही आइसोलेशन में हैं। एक मरीज की मौत पर टीएमसी की विज्ञप्ति में कहा गया कि यह 21 वर्षीय व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित था, जिसकी मौत अन्य बीमारियों के चलते हुई है।
जोधपुर में कितने मामले?
जोधपुर एम्स में शनिवार को चार मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सबसे छोटा मरीज मात्र 5 माह का है, जबकि दो बच्चों की उम्र 11 और 12 वर्ष है। चौथा मरीज 38 वर्षीय एक युवक है। सूत्रों के अनुसार, नागौर के कुचामन से आया 5 माह का शिशु और अजमेर की 12 वर्षीय बच्ची दिल में जन्मजात छेद की सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे। भोपालगढ़ के 38 वर्षीय युवक को भी इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स में नियमित रूप से भर्ती होने वाले मरीजों की कोविड जांच के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मरीजों के सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी, जिससे कोरोना के वैरिएंट की पुष्टि हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
33 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
42 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines