---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत

Corona Virus : फरवरी के महीने में दिल्ली और एनसीआर में फ्लू के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं। यह पिछले साल अगस्त में थोड़े सीमित थे, मगर अब इसके मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला, जो कि गंभीर और चिंताजनक बात है। आइए जानते हैं इस वायरल संक्रमण के लक्षणों और घरेलू उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Corona Virus: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एक वायरल फ्लू फैला हुआ है, जो कि चिंताजनक है। दरअसल, इस फ्लू के मामले पिछले साल अगस्त में सामने आ रहे थे, जो कि सामान्य थे लेकिन अब इस संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। इस वायरल इंफेक्शन के मामले दिल्ली-एनसीआर के 54% घरों में मौजूद हैं। इन मामलों के देखते हुए लोकल अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी सामान्य वायरस से थोड़ी अधिक जोखिम भरी है। इसलिए समय से सावधानी बरतना जरूरी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लोकल बॉडीज के डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि कोविड फैलने वाला वायरस था, जिसके आंकड़े दुनियाभर के लोगों को चौंका रहे थे। दिल्ली और आस-पास के लोगों में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोविड जैसे हैं, जिसमें खांसी, बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होती है। इस वायरल इंफेक्शन से लगभग 13,000 से अधिक लोकल निवासियों को शिकार बनाया है। इनमें 63% पुरुष हैं और 37% महिलाएं हैं। इस वायरस से 9% लोगों के घरों में चार से अधिक लोग बीमार हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

फ्लू के शुरुआती संकेत

डॉक्टरों के मुताबिक फ्लू के लक्षणों में ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और दस्त हैं, जिसके कारण भी मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। भर्ती होने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह वृद्धि गंभीर बीमारी की सूचना दे रही है।

---विज्ञापन---

किन्हें ज्यादा खतरा?

  • 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को।
  • छोटे बच्चों को।
  • हाई बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज के रोगियों को भी इसका रिस्क ज्यादा है।
  • अस्थमा के मरीजों को।
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को।

बचाव के लिए क्या करें?

  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • बार-बार हाथों को धोएं।
  • डाइट में विटामिन, प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त फूड्स को शामिल करें।
  • लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 08, 2025 11:50 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola