देश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारने लगा है. जुलाई के 17 दिन में ही देश में कोरोना के 339 केस मिल गए हैं. वहीं 4 मरीजों की मौत भी हो चुकी है. केरलम में कोरोना के सबसे ज्यादा 115 केस मिले हैं. कर्नाटक में 64, महाराष्ट्र में 43, दिल्ली में 18, तमिलनाडु में 39, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 18, राजस्थान में 12, आंध्र प्रदेश में 12 केस मिल चुके हैं. वहीं आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4 मरीजों की मौत हुई है और प्रदेश का कडप्पा जिला कोरोना वायरस से संक्रमित है.
कोरोना वैक्सीन पर SC का बड़ा फैसला, साइड इफेक्ट को लेकर मुआवजा पॉलिसी बनाने का केंद्र सरकार को आदेश
आंध्र प्रदेश में सबसे पहले मिले कोरोना केस
बता दें कि देश में कोरोना के सबसे पहले केस आंध्र प्रदेश में मिले। यहां का कडप्पा जिला कोरोना संक्रमण की चपेट में सबसे पहले आया। देश में कोरोना का सबसे पहला मामला 26 जून को रिपोर्ट हुआ। इसके बाद एक जुलाई से 17 जुलाई के बीच 12 मामले सामने आए। 26 जून से 17 जुलाई के बीच प्रदेशभर में 67 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12वां केस तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में मिला है।
12 में से 4 कोरोना संक्रमित तोड़ चुके दम
बता दें कि 12 संक्रमित मरीजों में से 3 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. 2 मरीजों का अस्पताल में कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है. वहीं 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं 4 मरीजों की मौत हो चुकी है. कोरोना से दम तोड़ने से पहले चारों मरीज पहले से बीमार थे. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां थीं. मृतकों में 3 मरीज कडप्पा के और एक मरीज काकीनाडा का रहने वाला था. कडप्पा के RIMS अस्पताल में कोविड वार्ड बनाया गया है.
कोरोना वायरस से भी खतरनाक है यह नई बीमारी, दुनिया में तेजी से बढ़ा संक्रमण, क्या हैं शुरुआती संकेत
2020 में फैली थी देश में कोरोना महामारी
देश में मार्च 2020 में कोरोना महामारी फैली थी. साल 2021 तक कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लॉकडाउन तक लागू रहा. उस समय कोरोना की चपेट में देश के लाखों लोग आए और लाखों लोगों ने जान भी गंवाई. कोरोना के खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देशवासियों का वैक्सीनेशन कराया. सीनियर सिटीजन को बूस्टर डॉज लगवाई थी. वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों को सर्टिफिकेट भी जारी किए गए थे. अब फिर से कोरोना देश में अपने पांव पसारने लगा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
12 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines