Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के 3000 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं।
और पढ़िए – Corona Update: भारत में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, 24 घंटे में 3824 नए केस
24 घंटे में कोरोना के 3641 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3641 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन रविवार को देश में कोरोना के 3824 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 183 कम नए केस सामने आए हैं। वहीं शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना के 3095 नए मामले आए थे, जबकि 5 लोगों की मौत की मौत हुई थी।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (2 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 11 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1800 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 20,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 20,219 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2035 की तेजी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Corona Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 2994 नए केस, 9 लोगों की गई जान
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,26,459 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 26 हजार 459 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 75 हजार 135 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 892 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 20 हजार 219
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 26 हजार 459
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 75 हजार 135
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 892
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.87 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
5 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines