Pankaj Mishra
Read More
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में लगातार कोरोना के 1500 से ज्यादा नए केस आए रहे हैं। कल के मुकाबले आज भी देश कोरोना के नए केस में तेजी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2151 नए केस समाने आए हैं। ये पिछले पांच महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 28 अक्टूबर 2022 को देश में कोरोना के 2208 नए केस सामने आए थे।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 2151 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र और केरल में तीन जबकि एक व्यक्ति कि कर्नाटक में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। इससे पहले पिछले दिन मंगलवार को देश में कोरोना के 1573 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 578 ज्यादा नए नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (29 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2151 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 7 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1222 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 922 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 09 हजार 676 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 66 हजार 925 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 848 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में एक बार फिर नए मामलों में उछाल दर्ज किया गया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 214 नए मामले सामने आये हैं। इस कारण संक्रमण दर बढ़कर 11.82 प्रतिशत हो गई है। महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 450 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.51 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.53 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
(Valium)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।