Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 900 से भी ज्यादा नए केस समाने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 918 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 918 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में दो राजस्थान, एक-एक कर्नाटक और एक केरल से है। इससे पहले पिछले दिन रविवार को देश में कोरोना के 1071 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 63 कम नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए – Corona Update: भारत में 24 घंटे में आए 699 केस, 2 की मौत
एकबार फिर डराने लगा है कोरना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (20 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 918 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 479 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6350 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 435 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,96,338 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 96 हजार 338 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 59 हजार 182 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 806 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं
और पढ़िए – Corona Update: देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार? 129 दिन बाद आए इतने ज्यादा मामले
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 6 हजार 350
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 96 हजार 338
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 59 हजार 182
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 806
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
32 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
4 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines