---विज्ञापन---

देश angle-right

तमिलनाडू में बीआर अंबेडकर के पोस्टर पर विवाद, भगवा कपड़े व माथे पर टीका लगाए दिखे बाबा साहेब

कुंबकोणम: तमिलनाडू में संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर यहां कुंबकोणम व आसपास उनके पोस्टर लगाए गए। लेकिन इन पोस्टरों में बाबा साहेब को भगवा कपड़े में दिखाया गया है। इतना ही नहीं उनके माथे पर टीका भी लगा है। Delhi Civic Result: […]

---विज्ञापन---

कुंबकोणम: तमिलनाडू में संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर यहां कुंबकोणम व आसपास उनके पोस्टर लगाए गए। लेकिन इन पोस्टरों में बाबा साहेब को भगवा कपड़े में दिखाया गया है। इतना ही नहीं उनके माथे पर टीका भी लगा है।

Delhi Civic Result: दिल्ली भाजपा चीफ आदेश गुप्ता बोले- जनता अरविंद केजरीवाल के विश्वासघात का बदला लेगी

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर हिंदू मक्कल काची की ओर से लगाया गए हैं। वहीं, विवाद होने पर हिंदू मक्कल काची के संस्थापक अर्जुन संपत ने कहा कि बाबा साहेब एक राष्ट्रीय नेता हैं। यह जागरूकता फैलाने के मकसद से किया गया है। वहीं, विदुथलाई चिरुथिगल काची के नेता और सांसद तोलकाप्पियन थिरुमावलवन ने इस पोस्टर को ट्वीट कर कहा- ‘अंबेडकर का भगवाकरण कर दिया गया, जिन्होंने विष्णु या ब्रह्मा की पूजा करने से इनकार कर दिया था। ऐसे धार्मिक कट्टरपंथी जिन्होंने अंबेडकर को भगवा शर्ट और माथे पर पवित्र विभूति के साथ चित्रित किया है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 91वां दिन, राहुल गांधी ने राजस्थान के सांगोद गांव से शुरू की यात्रा

---विज्ञापन---

बता दें हर साल 6 दिसंबर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहेब अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को नई दिल्ली में हुआ था।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 06, 2022 10:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola