---विज्ञापन---

‘इंस्टाग्राम पर यूथ से जुड़ें, रील्स पोस्ट करें…’ : कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि वो प्रोटेस्ट में शामिल Gen Z पीढ़ी के युवाओं से इंस्टाग्राम पर रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के ज़रिए कनेक्ट करें. कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा- युवा पीढ़ी इस्टाग्राम पर ही सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और इनसे जुड़ना सरकार के लिए बेहद ज़रूरी है.

---विज्ञापन---

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार की टेंशन बढ़ गई है. देशभर में जारी बवाल को काबू करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है. पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि वो प्रोटेस्ट में शामिल Gen Z पीढ़ी के युवाओं से इंस्टाग्राम पर रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के ज़रिए कनेक्ट करें. कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा- युवा पीढ़ी इंस्टाग्राम पर ही सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और इनसे जुड़ना सरकार के लिए बेहद ज़रूरी है.

ये भी पढ़ें: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शेयर की सांसदों के साथ अपनी तस्वीर, पीएम मोदी का वीडियो भी किया रीपोस्ट

---विज्ञापन---

क्या है रणनीति?

पीएम मोदी को ये आइडिया तब आया जब उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए एक वीडियो मैसेज देकर ये बताया कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर क्या एक्शन लेने वाली है. कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से ये पूछा कि उनमें से इतने लोग इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सभी को इंस्टाग्राम के ज़रिए सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार के सभी मंत्रियों को रील्स बनानी चाहिए और देश की युवा पीढ़ी से जुड़ना चाहिए.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

कॉकरोच पार्टी ने जो आंदोलन शुरू किया, उसकी आग पूरे देश में फैल गई. दूसरे राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन होने लगे. विपक्ष ने भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए जगह-जगह धरना दिया. आखिरकार थक हारकर सरकार को बीच में आना पड़ा. पीएम मोदी ने गुरुवार को खुद आगे आकर छात्रों से संपर्क करने की पहल की. प्रधानमंत्री ने पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक में शामिल लोगों को नहीं छोड़ेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं है.” हालांकि पीएम मोदी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने युवाओं पर जो बर्बरता की, उसका कोई ज़िक्र नहीं किया और ना ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बारे में कोई बात कही.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: छात्रों के गुस्से को शांत कराने के लिए मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, 24 घंटे में उठाए ये कदम

First published on: Jul 24, 2026 10:08 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola