बिहार की हार भुलाकर SIR के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, मीटिंग में पहुंचे 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
Written By Akarsh Shukla

Written By Akarsh Shukla

Special Intensive Revision: बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की करारी हार को भूलकर अब कांग्रेस आगे बढ़ना चाहती है. इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हुई एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक दल के नेता शामिल हुए. इस बैठक का अहम मुद्दा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) था, जिसे चुनाव आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों में किया जा रहा है. कांग्रेस ने अब एसआईआर के मुद्दे पर सड़क पर उतरने का मन बना लिया है.
कांग्रेस ने दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रेली के आयोजन का फैसला किया है . बैठक में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी मतदाता सूची के SIR की तैयारियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया. सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल पर बीएलए की तैनाती करें और जनता के बीच जाए. राहुल ने आगे कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है और दो मोर्चे पर लड़नी होगी. पहली कानूनी लड़ाई, दूसरी जनता के बीच जाकर जन जागरण का युद्ध.
यह भी पढ़ें: UP के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में कल आएगी ‘सम्मान निधि’, PM मोदी कोयम्बटूर से जारी करेंगे राशि
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि पार्टी SIR को लेकर बेहद चिंतित है और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है. लोग आत्महत्या कर रहे हैं. SIR के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी. इस बैठक में शामिल मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि MP में SIR पर बड़ी रणनीति बनाई जा रही है.
कांग्रेस का दावा है कि चुनाव आयोग बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर काम कर रहा है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही पार्टी नेताओं को SIR के संभावित दुरुपयोग को लेकर सतर्क कर चुके हैं. वहीं बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वास्तविक मतदाताओं को हटाने नहीं देंगे. कांग्रेस असली मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाता जोड़ने की किसी भी कोशिश का पर्दाफाश करेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: