UP के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में कल आएगी ‘सम्मान निधि’, PM मोदी कोयम्बटूर से जारी करेंगे राशि

Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर यानी बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जारी करेंगे. पीएम मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजेंगे. इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि आएगी.

UP News, Uttar Pradesh News, Kisan Samman Nidhi, Samman Nidhi 21st Installment, PM Narendra Modi, UP Farmers, CM Yogi, UP Government, यूपी न्यूज, उत्तर प्रदेश खबर, किसान सम्मान निधि, सम्मान निधि 21 वी किस्त, पीएम नरेन्द्र मोदी, यूपी किसान, सीएम योगी, यूपी सरकार

किसान सम्मान निधि

Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर यानी बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जारी करेंगे. पीएम मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजेंगे. इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि आएगी. लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. वहीं यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक 20वीं किस्त सहित 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है.

बुधवार को यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़

बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसानों को लाभ मिलेगा. इन किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ की धनराशि भेजी जाएगी. योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसान के खाते में हस्तांतरित की जाएगी. इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है. यूपी के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी है.

UP के किसानों के खाते में अब तक आई धनराशि

2018-19– 2238.92 करोड़
2019-20– 11006.87 करोड़
2020-21– 14,432.14 करोड़
2021-22– 15,775.52 करोड़
2022-23– 12,454.32 करोड़
2023-24– 13,808.48 करोड़
2024-25– 15,594.74 करोड़
2025-26- (अप्रैल-जुलाई) 5043.33 करोड़
कुल—– 90,354.32 करोड़ रुपये

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ