कांग्रेस पार्टी सांसद शशि थरूर की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विदेशों में की गई टिप्पणियों को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व काफी नाराज है। पार्टी नेतृत्व ने थरूर के बीजेपी सरकार में पहली बार क्राॅस बाॅर्डर सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर नाराजगी जताई। शशि थरूर ने यह बयान पनामा में एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में दिया था। हालांकि थरूर के बयान का बीजेपी ने समर्थन किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विदेश में गए भारतीय सांसदों से आप क्या उम्मीद करते है?
केंद्रीय मंत्री ने किया बचाव
थरूर के बयान का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में समझाने के लिए सरकार ने जो सर्वदलीय टीमें भेजी हैं, उनसे कांग्रेस क्या उम्मीदें करती है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस क्या चाहती है, उसे देश की कितनी परवाह है? क्या भारतीय सांसदों को विदेश में जाकर देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना चाहिए।
कांग्रेस बोली- थरूर बीजेपी के सुपर प्रवक्ता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने थरूर पर हमला करते हुए उन्हें सुपर बीजेपी प्रवक्ता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि थरूर पीएम मोदी की तारीफ में बीजेपी के किसी सदस्य से बेहतर काम कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद थरूर बीजेपी के सुपर प्रवक्ता हैं। उदित राज के बाद कांग्रेस के अन्य प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी थरूर की आलोचना की है।
पवन खेड़ा ने साधा निशाना
खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पेशेवर रूप से किए गए, लक्ष्य विशिष्ट, सीमित क्षमता वाले आतंकवाद रोधी ऑपरेशन पहले भी नियंत्रण रेखा के पार किए गए हैं। यह पहली बार है कि सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है। इसके साथ ही खेड़ा ने कहा कि अक्टूबर 2016 में विदेश मामलों की संसदीय समिति के समक्ष जयशंकर ने ये बात कही थी। इसको लेकर उन्होंने एक समाचार क्लिप भी साझा किया।
ये भी पढ़ेंः ‘मैं गया था पाकिस्तान’, गौरव गोगोई के बयान पर असम सीएम ने फिर किया पलटवार, पढ़ें अब क्या बोले
जानें थरूर ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में आतंकियों को यह समझ में आ गया कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। इसके बाद भारत ने पहली बार सितंबर 2016 में नियंत्रण रेखा के पार जाकर उरी स्ट्राइक की थी। थरूर ने आगे कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने नियंत्रण रेखा पार की थी लेकिन 2019 में पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए भारत ने न सिर्फ नियंत्रण रेखा बल्कि इंटरनेशनल बाॅर्डर भी क्राॅस किया।
ये भी पढ़ेंः ‘आतंकियों का मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना’, ओवैसी ने रियाद में पाकिस्तान को घेरा
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
50 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines