Congress Third List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण को कर्नाटक की गुलबर्गा से और अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इन राज्यों में उतारे गए उम्मीदवार
कांग्रेस की तीसरी सूची में अरुणाचल प्रदेश में 2, गुजरात में 11, कर्नाटक में 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में 5-5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल की 8 और पुडुचेरी की एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं।
यह भी पढे़ं : दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी ये उम्मीदवार
अबतक 138 उम्मीदवारों के नामों की हो चुकी है घोषणा
दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद पार्टी ने 57 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। लोकसभा चुनाव के लिए अबतक पार्टी 138 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों को टिकट मिला था।
यह भी पढे़ं : क्या जेल से चलेगी दिल्ली सरकार? केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP ने बताया पूरा प्लान
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम को मिला टिकट
कांग्रेस ने एक बार फिर अधीर रंजन चौधरी को बरहामपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी और क्रिकेटर यूसुफ पठान से होगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
रिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
51 mins ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
1 hr ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
2 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
3 hrs agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
4 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
5 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
5 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
5 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines