Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराए गए एग्जिट पोल सर्वे की रिपोर्ट कल शाम 6 बजे विभिन्न टीवी चैनलों पर टेलीकास्ट की जाएगी। इस बीच कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर होने वाली टीवी डिबेट में भाग लेने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि 1 जून को एग्जिट पोल से संबंधित टीवी डिबेट में पार्टी हिस्सा नहीं लेगी।
पवन खेड़ा ने कहा कि मतदाता अपना वोट दे चुके हैं और मतदान के नतीजे मशीनों में बंद हो चुके हैं। नतीजे 4 जून को आएंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़र में, नतीजे घोषित होने से पहले किसी भी तरह की सार्वजनिक अटकलें लगाकर टीआरपी के खेल में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का उद्देश्य दर्शकों को जागरूक करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से फिर से बहस में सहर्ष भाग लेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी जबकि नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर मीडिया के सभी प्रारूपों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल का प्रसारण किया जाए।
ये भी पढ़ेंः ‘मेडिटेशन नहीं, मीडिया अटेंशन के लिए गए’, पीएम की ध्यान साधना पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज
ये भी पढ़ेंः ‘PM वोट नहीं मांग रहे…विपक्ष को भी ऐसा करने का अधिकार…’ कांग्रेस की शिकायत पर बोला चुनाव आयोग
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
29 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines