'मेडिटेशन नहीं, मीडिया अटेंशन के लिए गए', पीएम की ध्यान साधना पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज

Shatrughan Sinha Slammed PM Modi: दिग्गज फिल्म अभिनेता रहे और अब टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से लेकसभा चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी में ध्यान साधना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह केवल मीडिया अटेंशन पाने का तरीका है और प्रधानमंत्री पहले भी ऐसा कर चुके हैं। वह पीएम मोदी के केदारनाथ में ध्यान लगाने का जिक्र कर रहे थे।

PM Narendra Modi And Shatrughan Sinha

PM Narendra Modi And Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha On PM Modi Meditation : यह लोकसभा चुनाव जीत कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम को कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर ध्यान लगाने बैठे थे। वह यहां 1 जून की सुबह तक लगातार ध्यान मुद्रा में रहेंगे। बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। मोदी की इस साधना को लेकर भी विपक्ष उन्हें निशाने पर ले रहा है। शुक्रवार को टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा और उनकी ध्यान साधना को मीडिया अटेंशन पाने का तरीका बता दिया।

विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक दोस्त की तरह देखता हूं। वह मेडिटेशन के लिए नहीं बल्कि मीडिया अटेंशन के लिए गए हैं। सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी ऐसा कर चुके हैं जब उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। वह वहां अपने साथ टेलीफोन, कम्युनिकेशन और मीडिया के लोगों को साथ लेकर गए थे। एक समय में भाजपा का हिस्सा रहे सिन्हा ने कहा कि यह कैंपेन करने का नया तरीका है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। वह हर संभव तरीका आजमा चुके हैं और यह उनका आखिरी तरीका था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ