हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, पंजाब प्रभारी पद से हटाए गए भूपेश बघेल, सचिन पायलट को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में प्रणव वच्छराजानी को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है, जबकि आयुष पांडे को राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य का मौजूदा प्रभारी नियुक्त किया गया. पंजाब में अमरजीत सिंह को राष्ट्रीय समन्वयक और मौजूदा प्रभारी तथा अभय तिवारी को राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज. (Photo: ANI)

कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच शनिवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया. पार्टी आलाकमानों ने कई राज्यों के लिए नए प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव का ऐलान किया. इस फेरबदल में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटाकर असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सचिन पायलट अब पंजाब में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे. पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के बीच पायलट को यह जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब नई जिम्मेदारी के साथ सचिन पायलट के सामने राज्य में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें: खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ विवाद, उत्तराखंड BJP अध्यक्ष समेत कई नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई Zero FIR

विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला को गुजरात-कर्नाटक की जिम्मेदारी

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा उन्हें कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. भूपेश बघेल को अब असम का प्रभारी बनाया गया है. संगठन में अन्य बदलावों के तहत सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस दौरान कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिवों और प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और माणिकम टैगोर के योगदान की भी सराहना की है. मुकुल वासनिक महासचिव पद पर बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: ’24 दिन बाद भी FIR नहीं…’, मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘शुद्धीकरण’ मामले में जेपी नड्डा को लिखा खत

विज्ञापन

गौरतलब है कि पार्टी ने हाल के दिनों में संगठन के डिजिटल और सोशल मीडिया ढांचे में भी बदलाव किए हैं. 29 अगस्त को कांग्रेस ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संदीप गुप्ता और अक्षत सिंह को सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग के लिए राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया था.

अब उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय संयोजक कौन?

उत्तर प्रदेश में प्रणव वच्छराजानी को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है, जबकि आयुष पांडे को राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य का मौजूदा प्रभारी नियुक्त किया गया. पंजाब में अमरजीत सिंह को राष्ट्रीय समन्वयक और मौजूदा प्रभारी तथा अभय तिवारी को राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है. गोवा में विपिन यादव और अभिषेक महानंदा तथा मणिपुर में सुमित दुबे को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है. कांग्रेस के इन लगातार संगठनात्मक बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी मशीनरी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola