Congress releases 45 candidates List for Telangana Elections 2023 Mohammad Azharuddin from Jubilee Hills: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं। अजहरुद्दीन को हैदराबाद सिटी के जुबली हिल्स सीट से चुनावी मैदान में उतरा गया है।
उधर, पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर सीट से टिकट मिला है। के राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे, मुरली नाइक को महबूबाबाद और रॉबिन रेड्डी को अंबरपेट से चुनावी मैदान में उतरा गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सामने सिद्दीपेट सीट से पुजाला हरीकृष्ण को टिकट दिया है।
देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे अजहर
भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन 2009 में कांग्रेस से जुड़े थे। वे तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और राजस्थान टोंक-सवाई माधोपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2009 में मुरादाबाद से उन्हें सफलता मिली थी। तब उन्होंने भाजपा नेता कुंवर सर्वेश कुमार को हराया था। लेकिन अगले चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई। उन्होंने राजस्थान भेज दिया गया। जहां वे हार गए। 2019 के चुनाव में मनपसंद सीट न मिलने के कारण उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
Mohammad Azharuddin
इस समय तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
अजहरुद्दीन इस समय तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। यदि उनके क्रिकेट इतिहास को देखें तो उन्होंने देश के लिए 99 टेस्ट खेले और 6215 रन बनाए। उन्होंने 1984 से 2000 के बीच इंटरनेशनल मैच खेले। इसके अलावा 334 वनडे में अजहर ने 9378 रन बनाए। लेकिन फिक्सिंग के आरोपों के चलते उनका करियर खत्म हो गया था।
Mohammad Azharuddin
कांग्रेस ने अब तक 100 उम्मीदवार उतारे
अब तक कांग्रेस तेलंगाना में 100 उम्मीदवारों को उतार चुकी है। राज्य में विधानसभा की 119 सीटें हैं। 30 नवंबर को एक ही फेज में यहां वोटिंग होगी। परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे।
यह भी पढ़ें: भारत के 70 सैनिकों को निकालेगा मालदीव, नव निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिखाया असली रंग
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
49 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
57 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines