कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, बदल दिए 2 प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

Odisha Lok Sabha and Assembly Election 2024: कांग्रेस ने देर रात 10 प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में सभी नाम उड़ीसा की लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर थे। इसके साथ ही पार्टी ने दो सीटों पर प्रत्याशी भी बदले हैं।

Congress Leader Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।

विज्ञापन

Congress released another Candidate list: कांग्रेस ने देर रात लोकसभा चुनाव और उड़ीसा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में 2 लोकसभा के और 8 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम हैं। हालांकि इस लिस्ट में अमेठी और रायबरेली का नाम शामिल नहीं था। बता दें कि कांग्रेस की बाकी बची सीटों को लेकर शनिवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था।

कांग्रेस ने उड़ीसा की संबलपुर सीट से नागेंद्र प्रधान और कटक सीट से सुरेश महापात्र को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पूर्व विधायक देबी प्रसाद चंद जलेश्वर सीट से, मोनालिसा लेंका बालासोर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं बारीपदा से बादल हेम्ब्रम की जगह पार्टी ने इस बार प्रमोद कुमार को उतारा है। वहीं अजय सामल को बाराचना से प्रत्याशी बनाया है जबकि फकीर सामल पल्हारा सीट से, प्रतिमा मलिक जगतसिंहपुर और बैजयंती माला से मोहंती का प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

बता दें कि उड़ीसा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव होंगे। पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई को, तीसरा चरण 25 मई को और अंतिम चरण 4 जून को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 12 सीटें जीती थी वहीं बीजेपी ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ