BSP उम्मीदवार हटने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Bareilly Lok Sabha Seat: बरेली लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल पांच लोकसभा सीट आती हैं और इस सीट पर कुल करीब 17 लाख से ज्यादा की आबादी है। साल 2019 में यहां से बीजेपी के संतोष गंगवार जीते थे। इस बार बीजेपी ने संतोष गंगवार का टिकट काट दिया है, जिससे उनके समर्थक नाराज हैं।

Bareilly Lok Sabha Seat, BJP, Chhatrapal Gangwar, Congress, Praveen Singh Aron, BSP, Chhotalal Gangwar, Lok Sabha Election 2024, Yogi Adityanath, UP Lok Sabha Election

Bareilly Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को यूपी की बरेली लोकसभा सीट पर मतदान है। ये सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर दलित और मुस्लिम मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। लेकिन बीते दिनों इस सीट बीएसपी उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार का नामांकन रद्द हो गया है, जिससे अब यहां सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बन गई है। बता दें सपा और कांगेस इस बार इंडिया ब्लॉक में एक साथ हैं और रालोद इस चुनाव में एनडीए का साथ दे रही है। बसपा अकेले चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन

बीजेपी के एक गुट में नाराजगी क्यों?

बता दें इस सीट पर बीजेपी का वोट बैंक मजबूत है। 1989 में पार्टी के संतोष कुमार गंगवार ने पहली बार जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में बरेली से जीत चुके हैं। 2009 के चुनाव में गंगवार कांग्रेस प्रत्याशी से मात्र 9 हजार से हार गए थे। साल 2014 में संतोष गंगवार ने ये सीट फिर जीतकर बीजेपी की झोली में डाली थी। 2019 में भी संतोष गंगवार यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। बावजूद इसके इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख मतदाता

इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन को चुनाव मैदान में उतारा है। इलाके में उनका मजबूत जनाधार है। इलाके में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। बरेली लोकसभा सीट पर कुल कुल 17.60 लाख मतदाता हैं। इनमें 9 लाख से ज्यादा पुरुष और 7 लाख से ज्यादा महिला वोटर हैं। जानकारी के अनुसार इस सीट पर 35 फीसदी मुस्लिम और 63 फीसदी हिंदू मतदाता हैं।

विज्ञापन

लोकसभा में 5 विधानसभा क्षेत्र

जानकारी के अनुसार बरेली सीट पर मीरगंज, बरेली कैंट, भोजीपुरा, बरेली और नवाबगंज पांच लोकसभा सीटें आती हैं। यहां भोजीपुरा को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी पार्टी के विधायक हैं। वहीं, इस सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के संतोष गंगवार को 5,65,270 वोट मिले थे वहीं, सपा उम्मीदवार को 3,97,988 वोट और कांग्रेस पार्टी के लिए 74,206 वोट पड़े थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ