---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस, पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद से कांग्रेस ने 24 अकबर रोड बंगले को खाली नहीं किया था। यहां भी पहले की तरह ही पार्टी की गतिविधियां चल रही हैं।

कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड स्थित अपना कार्यालय खाली करने के नोटिस दिया गया है। इसपर पार्टी सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार सोच रही है कि हम पर दबाव बनाकर वह कांग्रेस को चुप करा सकती है। उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्या उन्हें अशोक रोड स्थित 11 नंबर का कार्यालय या पंत मार्ग वाला कार्यालय मिल गया है? क्योंकि वे ईरान युद्ध के संबंध में कुछ नहीं कर पाए हैं, इसलिए वे इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, प. बंगाल चुनाव से पहले

बता दें कि पिछले 48 सालों से 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय है। हालांकि बीते साल कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” का उद्घाटन हो चुका है, बावजूद इसके कांग्रेस ने 24 अकबर रोड को खाली नहीं किया है। चर्चा है कि नोटिस मिलने के बाद से कांग्रेस कनूनी विकल्प पर विचार कर रही है। 24 अकबर रोड के अलावा इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के 5 रायसीना रोड स्थित ऑफिस के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। जबरन बेदखली की स्थिति में कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद

First published on: Mar 25, 2026 11:33 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola