बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, प. बंगाल चुनाव से पहले छोड़ेंगे TMC का साथ?

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है। मशहूर टेनिस खिलाड़ी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। खिलाड़ी ने कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Famous tennis player Leander Paes may join BJP

कुछ ही दिनों बाद पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। लिएंडर पेस की बीजेपी में जॉइनिंग जल्दी ही दिल्ली में हो सकती है। लिएंडर पेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी लिएंडर पेश का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर सकती है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव का ऐलान हो गया है। दो चरणों में सूबे में चुनाव होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने राज्य की पहली पूरक वोटर लिस्ट जारी की है। इस पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके मामले फरवरी 2026 में प्रकाशित फाइनल रोल के समय “अंडर अड्ज्यूडिकेशन” थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, फाइनल लिस्ट में लगभग 58 लाख ऐसे एंट्रीज अड्ज्यूडिकेशन के अधीन चिह्नित थीं. अब इनमें से 29 लाख से ज्यादा मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और योग्य पाए गए मतदाताओं के नाम इस पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं।

विज्ञापन

2021 में पेस ने ज्वाइन की थी TMC

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले लिएंडर पेस की बीजेपी में शामिल होने की खबरें हैं, जिसे एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी पेस की लोकप्रियता का फायदा उठाकर शहरी और युवा मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर सकती है। पेस पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े थे और अक्टूबर 2021 में गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, जनवरी 2022 में गोवा चुनावों से पहले उन्हें पार्टी की राज्य समिति में शामिल नहीं किया गया था, जिससे उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ