कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए और देश के एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेने चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन मौजूदा एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस एजुकेशन सिस्टम को महंगा और अत्याचारी बताया है.
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी से इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कहा था कि झारखंड के छात्र अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, प्लीज उन्हें सपोर्ट कीजिए. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘देश में जो छात्र प्रदर्शन हो रहे हैं, वो एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं. मैंने देहरादून और कोटा में साफ कहा है और अब इलाहाबाद में जाकर कहने वाला हूं कि हमारा एजुकेशन सिस्टम ध्वस्त है, महंगा है और अत्याचारी है. हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए. एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए, वो सरकार चाहें कांग्रेस की हो, केंद्र सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो.’
कांग्रेस पर निशाना क्यों?
झारखंड की राजधानी रांची में छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. झारखंड में कांग्रेस सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है. वहां, हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है. कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया था. इसके साथ ही राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह जोर-शोर से उठा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कोई बयान नहीं दिया था. झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा होने की वजह से कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे थे.
यह भी पढ़ें : ‘विरोधी हैं, दुश्मन नहीं…’, जब किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को किया फोन, जानिए- दोनों नेताओं में क्या हुई बात
भाजपा के नेता भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह रहे थे कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया और छात्रों के हक की बात करते हैं, लेकिन अब झारखंड में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी प्रयागराज में करने वाले थे छात्रों से संवाद, अचानक क्यों रद्द हुई ग्राउंड की बुकिंग?
बता दें, झारखंड में 25 जुलाई को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए. धीरे-धीरे छात्रों का यह आंदोलन बड़ा बन गया. प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines