---विज्ञापन---

राहुल गांधी प्रयागराज में करने वाले थे छात्रों से संवाद, अचानक क्यों रद्द हुई ग्राउंड की बुकिंग?

प्रयागराज के जिस केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित होना था, उस ग्राउंड की बुकिंग अचानक रद्द कर दी गई है. यह ग्राउंड केपी ट्रस्ट यानी कायस्थ पाठशाला का है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य घटनाक्रम

प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए केपी ग्राउंड की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

केपी ट्रस्ट ने बुकिंग रद्द करने के पीछे कोर्ट के आदेश, छात्रों की पढ़ाई और मैदान खराब होने का हवाला दिया।

राहुल गांधी इस कार्यक्रम में लगभग 3 लाख छात्रों से बातचीत करने वाले थे।

आगे की कार्रवाई

कांग्रेस की लीगल टीम ट्रस्ट पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रही है।

---विज्ञापन---

प्रयागराज के जिस केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित होना था, उस ग्राउंड की बुकिंग अचानक रद्द कर दी गई है. यह ग्राउंड केपी ट्रस्ट यानी कायस्थ पाठशाला का है. जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह ने बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नाम एक लेटर जारी किया. बुकिंग रद्द करने के पीछे कोर्ट के आदेश, स्कूलों के बच्चे की पढ़ाई छूटने और मैदान भी खराब होने का हवाला दिया गया.

ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह ने लेटर में बताया कि हाई कोर्ट का आदेश है कि छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए. ऐसी बात मुझे खुद कॉलेज प्रिंसिपल ने बताई है. राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से दो विद्यालयों के छात्र प्रभावित हो सकते हैं. मैदान आउटडोर खेलों के लिए है और लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति खराब हो सकती है. यदि मैदान खराब हुआ तो उसे ठीक करने में समय और परेशानी दोनों बढ़ेंगे. इसलिए कार्यक्रम की तारीख बारिश के बाद छुट्टियों में रखने का सुझाव दिया गया है.

---विज्ञापन---

इन कारणों का हवाला देते हुए पहले जारी की गई अनुमति निरस्त कर दी गई है. साथ ही कांग्रेस द्वारा जमा कराई गई धनराशि कार्यालय से वापस लेने को भी कहा गया है. केपी ट्रस्ट ने लेटर की कॉपी जिलाधिकारी महामंत्री कायस्त पाठशाला चौधरी नौनिहाल सिंह एकेडमी और अकाउंटेंट को भी भेजी गई है.

अकाउंटेंट को निर्देश दिया गया है कि मैदान की सफाई और लेबलिंग के लिए जमा धनराशि चेक के माध्यम से जल्द वापस कर दी जाए.

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 8 अगस्त को करीब 3 लाख छात्रों से इस मैदान में सीधी बातचीत करने वाले थे. यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होना था. कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण पर थी. पंडाल बनने लगे थे और अब अचानक बुकिंग रद्द होने से कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है. केंद्रीय कांग्रेस कमेटी की लीगल टीम प्रयागराज में है. वह ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं.

First published on: Aug 06, 2026 11:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola