Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है, जिसमें पीएम ने संयुक्त विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।”
राहुल गांधी के ट्वीट से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर निशाना साधा। दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि केवल ‘इंडिया’ नाम हड़पने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन ने भी इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामे को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने इतना ‘दिशाहीन विपक्ष’ कभी नहीं देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि विपक्ष ‘बिखरा हुआ और हताश’ है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष का रवैया ऐसा लगता है कि उन्हें लंबे समय तक सत्ता में रहने की इच्छा नहीं है।
सपा सांसद जया बच्चन बोलीं- 2024 में मिल जाएगा जवाब
पीएम मोदी के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पर को टिप्पणी नहीं करूंगी, मैं उनके कुर्सी की इज्जत करती हूं। उनकी पार्टी द्वारा और उनके द्वारा जितने भी भाषण दिए गए हैं 2014 से लेकर आज तक उसमें सभी जवाब मिल जाएंगे। बता दें कि अगले साल आम चुनाव से पहले लगभग 26 विपक्षी दलों ने एक गठबंधन बनाया और इसे ‘I.N.D.I.A’ यानी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का नाम दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
23 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
40 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines