बंगाल में टीचर की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, मरने के लिए स्कूल के टॉयलेट में कैद किया; जानें कैसे बची जान

Bengal Girl Molestation, minor girl student, Molestation by teacher, Molestation in school premises, West Bengal, South 24 Pargana, Dholaghat High Madrasa
विज्ञापन

Bengal Girl Molestation: बंगाल के एक स्कूल में छात्रा से रेप करने, उसे प्रताड़ित करने, फिर टॉयलेट में बंद करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के एक शिक्षक ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, छात्रा के दोस्तों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने स्कूल के टॉयलेट में बंद छात्रा का रेस्क्यू किया।

घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के स्कूल की है। आरोप है कि स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। यह घटना 21 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक, धोलाघाट हाई मदरसा के आरोपी टीचर फैजुद्दीन मोल्ला ने पीड़िता का शौचालय तक पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने पीड़िता की मां को दी जानकारी

बताया जा रहा है कि जब छात्रा मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी ने उसे वॉशरूम में बंद कर दिया और उसे थप्पड़ भी मारा। आरोपी टीचर के वहां से चले जाने के बाद छात्रा के रोने की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य बच्चों ने पीड़िता को बचाया और उसकी मां को घटना की सूचना दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मामले की जानकारी के बाद हम स्कूल पहुंचे और रविवार को धोलाघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ