नीट पेपर लीक और छात्रों पर दिल्ली पुलिस के बल प्रयोग के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. धरने की जगह से उठाकर दिल्ली पुलिस इन्हें बस में बैठाकर मॉडल टाउन थाने ले गई है.
कांग्रेस की मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए. कांग्रेस के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी को मनाने भी पहुंचे थे.
मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहुल गांधी की मांगों को सरकार ने मान लिया था. लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को उनकी मांग मानने की जानकारी दी तो उन्होंने दूसरी मांगें रख दीं.
यह भी पढ़ें : ‘सरकार ने मान ली थी उनकी मांग, लेकिन…’, धरना दे रहे राहुल गांधी से मिलने क्यों गए थे जितेंद्र सिंह?
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया. कांग्रेस के प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले भी पहुंच गई थीं. राहुल गांधी ने इसी बीच लोगों से धरने में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने के लिए कहा था. फिर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को धरनास्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया. इनके अलावा कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था.
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस की बस में बैठाकर ले लाया गया है. धरनास्थल से सभी नेताओं को हटा दिया गया है.
यह भी पढ़ें : ‘हमारे धरने में शामिल हों…’, PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की अपील- छात्रों पर हमला, हर परिवार पर हमला
राहुल से मिलने क्यों गये थे जितेंद्र सिंह?
जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने मुझे और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए भेजा था. राहुल गांधी ने मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत खत्म कर देंगे. सरकार ने उनकी शर्त मान भी ली थी. लेकिन उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं… संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा.
राहुल गांधी ने क्या की थी अपील?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से धरने में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
12 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
12 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
12 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
14 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines