Mallikarjun Kharge Hospitalised: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बेंगलुरु के MS रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनका चेकअप और जरूरी टेस्ट करके बीमारी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. आज सुबह ही उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: कौन हैं राव नरेंद्र सिंह? हरियाणा कांग्रेस के बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस की ओर से दिया गया है हेल्थ अपडेट
वहीं मल्लिकार्जुन खरगे की हेल्थ को लेकर कांग्रेस की ओर से अपडेट दिया गया है कि फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष बेंगलुरु में अपने घर पर थे और उन्हें आज सुबह सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा चिंताजनक बात नहीं है, लेकिन उन्हें टेस्ट करने और निगरानी में रखने के लिए अस्पताल में रखेंगे. डॉक्टरों द्वारा जांच पूरी करने के बाद स्थिति के बारे में स्पष्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में वो नेता लौटा जिसे पार्टी ने निकाला था, सीडी कांड में बरी होने पर मेवाराम जैन की वापसी
पहले भी खराब हो चुकी खड़गे की तबीयत
बता दें कि पहले भी 2 बार मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ चुकी है. 29 सितंबर 2024 को वे जम्मू-कश्मीर गए थे और वहां कठुआ जिले के जसरोटा में एक रैली के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी. भाषण देते समय उन्हें चक्कर आ गया था और सांस लेने में काफी तकलीफ हुई थी. डॉक्टरों ने जांच किया तो ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी मिली, लेकिन उन्होंने हालत स्थिर बताई. प्रियंक खड़गे से फोन पर बात करके प्रधामनंत्री मोदी ने उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान अपने घर जैसा लगता है…’, सैम पित्रोदा का बड़ा बयान
कांग्रेस में कब से हैं मल्लिकार्जुन खड़गे?
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ-साथ वकील भी हैं. वे साल 2020 से कांग्रेस के अध्यक्ष और साल 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता है. कर्नाटक के बिदर जिला के वरकल में जन्मे मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी हैं. 1960 के दशक में राजनीति में एंट्री करके खरगे ने 1969 में कांग्रेस जॉइन की थी और इतने पुराने होने के नाते ही उन्हें कांग्रेस के भीष्म पितामह कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: GST रिफॉर्म्स को लेकर शशि थरूर का बयान कांग्रेस से अलग, जानें क्या बोले थे अध्यक्ष खड़गे?
1960 से अब तक लड़ चुके हैं 12 चुनाव
1960 से अब तक खड़गे 12 चुनाव लड़ चुके हैं और 11 जीत चुके हैं. 9 बार वे कनार्टक की गुलबर्गा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री, राजस्व मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा मंत्री, गुलबर्गा से ही 2 बार लोकसभा सदस्य, मनमोहन सिंह की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं. खड़गे कांग्रेस में साउथ इंडिया के मजबूत फेस हैं और सोनिया गांधी के करीबी हैं, राहुल गांधी को समर्थन देते हैं.
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
51 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
3 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines