हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर खरगे के खिलाफ पटना में पुलिस शिकायत, आज BJP का देशभर में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी के पिता खिलाफ बयान से बवाल मच गया है और आज भाजपा ने खरगे ने विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है. वहीं खरगे के खिलाफ पटना पुलिस को शिकायत भी दी गई है.

विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल मच गया है. (Credit-ANI)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘बाप भी जाएगा’ वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए खरगे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है और FIR दर्ज करने की मांग की है. खरगे के खिलाफ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता को लेकर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है, इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के विरोध में आज देशभर में भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी. खरगे के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान करते हुए भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के बारे में पटना में कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट ने अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक कमेंट किया है. इसके विरोध में आज BJP देश के सभी मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन करेगी. वहीं पटना के इनकम टैक्स सर्कल में मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला भी फूंका जाएगा. कांग्रेस वाले कभी प्रधानमंत्री मोदी की माता का अपमान करते हैं तो कभी पिता के बारे में बोलते हैं, उनका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना दौरे पर हैं. इस दौरान वो डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. अपने संबोधन के दौरान खड़गे SIR पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा. इस पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘मोदी नहीं जाएंगे’. शख्स के इसी बयान पर खरगे ने कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.

विज्ञापन

खरगे को लेकर अमित शाह, नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई दिग्गज खुलकर मैदान में आ गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ये तक दावा कर दिया है कि कांग्रेस के पास अब सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति बची है. वहीं, कांग्रेस खरगे के बचाव में दलील दे रही है. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में पीएम मोदी के परिवार और उनके दिवंगत पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर शालीनता की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों. इससे पहले कभी उनकी माताजी के विषय में आपत्तिजनक बातें कहीं गईं, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया गया.

‘बस गाली-गलौज की राजनीति बची है’
गृह मंत्री ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की नई सीमाएं पार कर रही है. उन्होंने लिखा, ‘बीते 12 सालों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा और निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है.’ उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है. जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

नितिन नवीन ने भी लिया आड़े हाथ
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी खरगे के बयान पर आग बबुला हो गए हैं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दिखाता है, उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक तय गरिमा और मर्यादा होती है, लेकिन दिवंगत परिजनों को भाषणों में घसीटना अब समूचे विपक्ष का असली संस्कार बन चुका है. ये खरगे का अकेला बयान नहीं, बल्कि पूरी पार्टी की शिष्टाचार-विहीन सोच का सबूत है.

सीएम योगी ने कांग्रेस की माफी मांगने की मांग
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में ‘अपशब्द’ का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है. एम योगी ने आगे कहा कि खरगे का ये बयान145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है. भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता ये कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है. कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए.

विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी निंदा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रति कांग्रेस की नफरत जगजाहिर है. प्रधानमंत्री पद की गरिमा और सार्वजनिक शालीनता को बनाए रखने वाले सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नीतियों और विचारों के आधार पर मुकाबला करने में असमर्थ कांग्रेस अब केवल व्यक्तिगत अपमान का रास्ता चुन रही है. जनता पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और कांग्रेस की ऐसी कुंठाओं का करारा जवाब देगी.

गिरराज सिंह बोले- राजनीतिक चापलूसी और मानसिक दिवालियापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अपने आकाओं की चाटुकारिता और राजनीतिक चापलूसी में कांग्रेस नेता इस हद तक गिर चुके हैं कि अब देश के लोकप्रिय और चुने हुए प्रधानमंत्री के पिता पर ओछी टिप्पणियां करने पर उतर आए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि जब वैचारिक रूप से मुद्दों और नीतियों पर बहस करने का सामर्थ्य पूरी तरह खत्म हो जाता है, तब गहरी हताशा में ऐसी घटिया भाषा जुबान पर आती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola