Congress President Election Results 2022: देश की 137 साल पुरानी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। करीब 24 साल बाद ऐसा हुआ है, जब गैर गांधी परिवार वाले किसी नेता के हाथ में कांग्रेस की कमान गई है। 9000 वोटों में से 7,897 वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले हैं। 416 वोट अमान्य रहे।उधर, शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से AICC मुख्यालय में शुरू हुई थी। मतगणना खत्म होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी समेत 9000 डेलिगेट्स ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोट किया था।
इससे पहले पांच राजनेता अगल-अलग समय पर पार्टी के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।
- पहली बार पार्टी में 1939 में अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। उस दौरान पी सीतारमैया को जीत मिली थी। उनके सामने सुभाष चंद्र बोस थे, जिन्हें हार मिली थी।
- दूसरी बार 1950 में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। मतगणना के बाद पुरुषोत्तम दास टंडन ने आचार्य कृपलानी को हरा दिया था।
- तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष के लिए 1977 में चुनाव कराया गया था। मतगणना के बाद ब्रह्मानंद रेड्डी को जीत मिली थी। सिद्धार्थ शंकर रे और करण सिंह को हराकर रेड्डी पार्टी के तीसरे अध्यक्ष बने थे।
- चौथी बार 1997 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।
- पांचवीं बार साल 2000 में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इस चुनाव में सोनिया गांधी कांग्रेस की पांचवीं अध्यक्ष चुनी गईं। उनके सामने जितेंद्र प्रसाद चुनाव में खड़े थे। 22 साल पहले हुए इस चुनाव में सोनिया गांधी को 7400 जबकि जितेंद्र प्रसाद को मात्र 94 वोट मिले थे। बता दें कि सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।
गांधी-नेहरू परिवार के कौन-कौन रहा है कांग्रेस अध्यक्ष
137 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। इनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू 1951 से 1954 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे। इंदिरा गांधी पहली बार 1959 में फिर 1978 से 1984 तक अध्यक्ष रहीं। साल 1985 से 1991 तक राजीव गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने। 1998 में सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं। राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines